अंतर महाविद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में राघव ने झटका पहला स्थान

--Advertisement--

नशे से बचने के लिए युवाओं को सही प्लैटफॉर्म मिलना जरूरी: अंकुश राठौर

शाहपुर – नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में स्वास्थ्य व स्वच्छता क्लब के सौजन्य से अंतर संकाय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ अवस्थी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के फाउंडर कृष्णा अवस्थी व द रामा जिम के कोच अंकुश राठौर ने किया।

जिसमें महाविद्यालय के बीबीए बीसीए पीजीडीसीए, बीएड, एमएड संकाय के 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया। वहीं रजत ने रैफरी की भूमिका अदा की। इस प्रतियोगिता में राघव ने 67.5 किलोग्राम में प्रथम, दीक्षित ने 56 किलोग्राम में दूसरा व संचित ने 55 किलोग्राम भार उठाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

मुख्यतिथि अंकुश राठौर के बोल 

मुख्यतिथि अंकुश राठौर ने बताया कि महाविद्यालय के बच्चों द्वारा बेहतर प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए उनके अंदर प्रवाह हो रही ऊर्जा को सही दिशा में लगाना बहुत जरूरी है। तथा इस तरह के कार्यक्रमों से युवाओं को अच्छी दिशा मिल सकती है।

महाविद्यालय शारीरिक शिक्षक के बोल 

महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षक नंदकिशोर ने बताया कि क्लब के द्वारा महाविद्यालय के बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए खेलकूद से संबंधित अनेकों प्रतियोगिताएं समय-समय पर आयोजित की जाती हैं। साथ ही महाविद्यालय में एक जिम का भी प्रावधान है। जहां पर बच्चे सुबह शाम व्यायाम तथा योगा मेडिटेशन करते हैं।

महाविद्यालय प्राचार्य के बोल 

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय द्वारा समय समय पर सर्वांगीण विकास के लिए प्रतियोगिताएं करवाई जाती है।। उन्होंने विजेता रहे प्रतिभागियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईएएस-आईपीएस-आईएफएस अफसरों का कैडर कम करेगी सुक्खू सरकार, केंद्र सरकार को भेजी चिट्ठी

प्रशासनिक ढांचा चुस्त-दुरुस्त करने और अनावश्यक खर्चों में कटौती...

घुमारवीं की बेटी विदिशा कालरा बनीं कर्नाटक-गोवा की प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स

हिमखबर डेस्क बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल की कपाहड़ा पंचायत के...

श्री रेणुका जी मेला ग्राउंड में शादी समारोह में परोसी गई शराब, धार्मिक भावनाएं आहत…

हिमखबर डेस्क देवभूमि हिमाचल के पवित्र स्थल श्री रेणुका जी...