पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला ने जमाया रंग, बारिश के बीच झूमे दर्शक
सुंदर नगर – अजय सूर्या
पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला के एक बाद एक धमाकेदार गानों ने ठंड के मौसम में मूसलाधार बारिश के बीच दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया गया। आलम यह रहा कि दर्शकों ने बारिश की परवाह किए बगैर कुलविंदर के गीतों का मस्ती में सरोबार होकर इस्तकबाल किया गया।
राज्य स्तरीय नलबाड़ और सुकेत देवता मेला की तीसरी संध्या पंजाबी गायक कुलदीप बिल्ला के नाम रही । तीसरी संध्या के मुख्य अतिथि गोकुल बुटेल रहे, जो कि मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल आई टी एड्वाइजर है. उनका सुन्दर नगर के एस डी एम धर्मेश रामौत्रा ने स्वागत किया और गोकुल बुटेल ने दिप प्रज्वलित कर राज्य स्तरीय नलबाड़ और सुकेत देवता मेला की तीसरी संध्या का शुभारंभ किया।
एस डी एम सुन्दर नगर धर्मेश रामौत्रा ने मुख्य अतिथि को टोपी शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सुन्दर नगर की शान रहे इंटरनेशनल बाक्सर आशीष चौधरी जिन्होंने 10 पदक जीत कर सुंदर नगर का नाम रोशन किया है उन्हें भी टोपी शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.
कुलदीप बिल्ला ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सबको झुमने कर वेवश कर दिया यहां तक कि एस डी एम भी अपने आप को रोक नहीं पाए और खुब डांस किया।
इससे पूर्व हिमाचल के प्रसिद्ध म्यूजिकल बैंड लमन के अभिषेक बिष्ट ने अपनी गीतों से सबका मन मोह लिया। कुलविंद्र बिल्ला ने जहां एक के बाद एक पंजाबी गीत पेश किए। वहीं लमन बैंड और हिमाचली व स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से सबका मनोरंजन किया।
वहां पर की गणमान्य लोग मौजूद थे पुर्व विधायक सोहन लाल और युथ कांग्रेस के जिला महासचिव निखिल ठाकुर भी मौजूद रहे.

