क्लास-थ्री भर्तियां करेगा लोकसेवा आयोग, जमीन की लीज अब 40 साल के लिए

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के भंग होने के बाद क्लास थ्री यानी ग्रुप सी की सारी भर्तियां फिलहाल लोक सेवा आयोग को दे दी हैं।

  • शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लोक सेवा आयोग रेगुलेशन में संशोधन को मंजूरी दे दी गई।
  • इसके बाद अब जब तक नई भर्ती एजेंसी नहीं बन जातीए लोक सेवा आयोग सभी तरह की भर्तियां कर सकेगा। कैबिनेट ने एक अन्य बड़े फैसले में लीज पर दी जाने वाली जमीन की अवधि में बड़ा संशोधन किया है।
  • 99 वर्ष के लिए दी जाने वाली जमीन की लीज अब 40 वर्ष के लिए होगी।
  • कैबिनेट ने नए खुले चार मेडिकल कालेजों नेरचौक, नाहन, हमीरपुर और चंबा में एमर्जंेसी मेडिसिन डिपार्टमेंट खोलने के लिए 48 पद सृजित करने को मंजूरी दी।
  • इन मेडिकल कालेजों में यह विभाग कैजुअल्टी की जगह चलेगा। अपने पहले बजट में यह घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की थी। बजट पारित होने से पहले ही इस बारे में कैबिनेट से फैसला हो गया है।
  • इसी तरह हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में भी न्यूक्लियर मेडिसिन डिपार्टमेंट अलग से चलाने के लिए चार पद सृजित किए गए हैं। यह विभाग बन जाने के कारण कैंसर और थायराइड इत्यादि के रोगियों को शिमला या चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा।
  • कैबिनेट ने लैंड सीलिंग एक्ट में भी संशोधन करने के लिए इसी बजट सत्र में बिल लाने का फैसला लिया है। इस विधेयक के ड्राफ्ट को भी मंजूरी दे दी गई।
  • मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने पहले बजट में बेटियों को भी संपत्ति में अधिकार देने के लिए यह घोषणा की थी। इस एक्ट में संशोधन के लिए हिमाचल विधानसभा से बिल पारित करने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए दिल्ली भी भेजना पड़ेगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...