तीन बार ग्राम पंचायत प्रधान रहें वयोवृद्ध कांग्रेस नेता दुर्गा दत्त शांडिल का निधन

--Advertisement--

शिमला,24 मार्च – नितिश पठानियां

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसुम्पटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं  तीन बार रहें ग्राम पंचायत बोलिया प्रधान  वयोवृद्ध कांग्रेस नेता दुर्गा दत्त शांडिल के निधन पर ग्रामीण विकास मंत्री राणा अनिरुद्ध सिंह ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की हैं।

अनिरुद्ध सिंह ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि दुर्गा दत्त  कांग्रेस पार्टी के कर्मठ नेता थे जो हमेशा ही समाज सेवा के लिये समर्पित रहते थे। उनके निधन से कुसुम्पटी क्षेत्र में एक वरिष्ठ नेता को खो दिया जिसकी कमी हमेशा खलेगी।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ग्रामीण अतुल शर्मा, कुसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम कृष्ण शांडिल, महिला ब्लॉक अध्यक्ष रिंकू वर्मा, महासचिव कुलदीप ठाकुर, भूपेंदर कँवर, नरेंदर ठाकुर, देवानंद वर्मा, चमन, ओंम प्रकाश ठाकुर एवं अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने दुर्गा दत्त शांडिल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...