साइबर अपराधियों ने बनाया सीएम सुक्खू का फर्जी फेसबुक अकाउंट, मांग रहे पैसे

--Advertisement--

डीजीपी संजयू कुंडू ने बताया कि मुख्यमंत्री के नाम से फर्जी खाते के मामले को लेकर फेसबुक को लिखित में पत्र भेजा गया है। इसमें साइबर अपराधी का नाम और पता बताने के लिए कहा गया है।

शिमला – नितिश पठानियां

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का फेसबुक पर साइबर अपराधियों ने फर्जी अकाउंट बना डाला है। साइबर अपराधी इस फर्जी अकाउंट से पैसों की मांग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर पुलिस विभाग भी सतर्क हो गया है और अपराधियों की खोज में जुट गया है। शातिर का नाम-पता जानने के लिए फेसबुक प्रबंधन को पत्र लिखा है।

डीजीपी संजयू कुंडू ने बताया कि मुख्यमंत्री के नाम से फर्जी खाते के मामले को लेकर फेसबुक को लिखित में पत्र भेजा गया है। इसमें साइबर अपराधी का नाम और पता बताने के लिए कहा गया है। साथ ही फर्जी खाते को ब्लॉक करने की बात कही है।

  • गौरतलब है कि प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भी फेसबुक अकाउंट दो-दो बार हैक हो चुका है।
  • पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी और पूर्व परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर के नाम से भी साइबर ठग लोगों से ठगी कर चुके हैं।
  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप का भी फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया जा चुका है।
  • करीब चार महीने के भीतर सोशल मीडिया पर प्रदेश के 43 अफसरों के फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाए जा चुके हैं। इनमें जिला उपायुक्तों के साथ, पुलिस अधीक्षक और सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।

चार महीने में साइबर थाने में ठगी की 500 शिकायतें दर्ज हुई हैं। कई मामले दर्ज भी किए गए हैं। साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ने से सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का तो यहां तक कहना है कि जब सरकार के अधिकारी और नेता ही महफूज नहीं है तो आम जनता का क्या होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...