जंगडोली जंगल में पेड़ से लटका मिला कंकाल, पुलिस जांच में जुटी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला जिला के उपमंडल कोटखाई के तहत जंगडोली के जंगल में पुलिस ने एक कंकाल पेड़ से लटका हुआ बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कोटखाई में सूचना मिली कि एक कंकाल पेड़ से लटका हुआ मिला है।

जिसके उपरांत एएसआई करण सिंह नेगी की अगुवाई में पुलिस दल मौके पर पहुंचा तो पाया कि पेड़ के तने के नीचे कुछ हड्डियों के साथ एक काले तथा सफेद चैक वाले स्वैटर में कंकाल था और पेड़ की एक शाखा पर नायलॉन की रस्सी लटकी बरामद की गई।

व्यक्ति ने लापता बेटे का बताया कंकाल

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पूछताछ करने पर गांव जंगडोली निवासी अतर सिंह ने बताया कि 16 जून, 2022 को जंगडोली गांव से लापता हुए उनके बेटे सुनील कुमार का यह कंकाल है, जो लापता होने के दौरान एक ही स्वैटर और जूते पहने हुए था और उसका मोबाइल फोन भी पास में मिला।

डीएसपी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सीआरपीसी 174 के तहत आगामी कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...