द्रोणाचार्य में शहीदों के बलिदान को किया याद

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य महाविद्यालय रैत में एससीए के सौजन्य से शहीदी दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय के कार्यकारिणी निदेशक डॉ बीएस पठानिया व प्राचार्य प्रवीण शर्मा द्वारा शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद स्टाफ व एससीए के सदस्यों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं कार्यकारिणी निदेशक बीएस पठानिया ने विद्यार्थियों को शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव आदि के जीवन के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव भारत के वे सच्चे सपूत थे, जिन्होंने अपनी देशभक्ति और देशप्रेम को अपने प्राणों से भी अधिक महत्व दिया और मातृभूमि के लिए प्राण न्यौछावर कर गए। देश के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों को हंसते-हंसते न्यौछावर करने वाले तीन वीर सपूतों का शहीदी दिवस।

यह दिवस न केवल देश के प्रति सम्मान और हिंदुस्तानी होने वा गौरव का अनुभव कराता है, बल्कि वीर सपूतों के बलिदान को भीगे मन से श्रृद्धांजलि देता है। उनके उज्ज्वल चरित्रों को बस याद किया जा सकता है। भगतसिंह ने अपने अति संक्षिप्त जीवन में वैचारिक क्रांति की जो मशाल जलाई, उनके बाद अब किसी के लिए संभव न होगी।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्राचार्य प्रवीण कुमार शर्मा, एससीए के अध्यक्ष नीरज, उपाध्यक्ष मनीष, सचिव मनीष, परिधि सहित विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...