गांव तक नहीं पहुंची सड़क, मरीज को 20 किलोमीटर घोड़े पर बिठाकर पहुंचाया अस्पताल

--Advertisement--

सैंज घाटी की गाड़ापारली पंचायत के अति दुर्गम गांव मरौड़ के लोगों का जीवन अभी दुश्वारियों भरा है। सड़क और बिजली के अभाव से यहां दूरसंचार की सेवा भी नहीं है। 

कुल्लू – अजय सूर्या 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी की गाड़ापारली पंचायत के अति दुर्गम गांव मरौड़ के लोगों का जीवन अभी दुश्वारियों भरा है।

सड़क और बिजली के अभाव से यहां दूरसंचार की सेवा भी नहीं है। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ताजा मामला बुधवार को मरौड़ गांव में सामने आया, जहां एक व्यक्ति को उपचार के लिए घोड़े में लाया गया।

56 वर्षीय सेसराम को सांस लेने और जोड़ों का दर्द होने से उन्हें निहारनी तक करीब 20 किलोमीटर घोड़े पर और फिर निहारनी से गाड़ी से सैंज अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

बेटे राजवीर ठाकुर ने कहा कि बुधवार को उनके पिता को अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई। वहीं, उन्हें जोड़ों का भी दर्द है।

इस कारण उन्हें उपचार के लिए घोड़े पर लाना पड़ा है। कहा कि निहारनी से उन्हें गाड़ी के जरिये सैंज अस्पताल लाया गया है और यहां उनका उपचार चल रहा है।

मरौड़ गांववासी हीरा चंद, डोले राम, जीत राम, प्रकाश चंद, बालक राम, शेर सिंह, उपप्रधान भाग चंद और वार्ड पंच निर्मला देवी का कहना है कि उनका गांव मरौड़ जिला कुल्लू का अति दुर्गम है।

आजादी के 75 साल बाद भी उनका गांव सड़क और बिजली से महरूम है। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के तहत आने वाले इस गांव के लोग रोज सड़क से लगभग 20 किलोमीटर का पैदल सफर करते हैं।

रोजमर्रा के सामान को पीठ पर या फिर घोड़े खच्चरों से पहुंचाने को मजबूर हैं। उन्होंने वर्तमान प्रदेश सरकार से गांव के लिए बिजली और सड़क की सुविधा को प्रदान करने की बात कही है।

अधिशासी अभियंता चमन ठाकुर के बोल 

उधर, लोक निर्माण के अधिशासी अभियंता चमन ठाकुर ने कहा कि मरौड़ गांव के लिए विभाग ने सड़क का सर्वे कर दिया है। अब ग्रामीणों को इसे लेकर गिफ्ट डीड देनी है, इसके बाद अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...