बद्दी के तहत मानपुरा में सिद्धिविनायक उद्योग में लगी आग, 60 लाख की संपत्ति जलकर राख

--Advertisement--

औद्योगिक कस्बे बद्दी के तहत मानपुरा में बंद पड़े सिद्धिविनायक पेपर प्रोडक्ट उद्योग में आग लगने से करीब 60 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। आगजनी में कोई जानी नुकसान नहीं.

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक कस्बे बद्दी के तहत मानपुरा में बंद पड़े सिद्धिविनायक पेपर प्रोडक्ट उद्योग में आग लगने से करीब 60 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। आगजनी में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन उद्योग की लाखों की संपत्ति प्रभावित हुई है।

दमकल कर्मियों ने करीब सात घंटे की मशक्कत के उपरांत आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए नालागढ़ व बद्दी दमकल केंद्र से फायर टेंडर मौके पर पहुंचे थे, दमकल कर्मियों ने करोड़ों की संपत्ति को आग की भेंट चढऩे से बचाया।

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को करीब पांच बजे मानपुरा स्थित उद्योग से आग की लपटें व धुंआ निकलते देखा गया, जिसकी जानकारी तुरंत दमकल केंद्र बद्दी को दी गई।

दमकल केंद्र बद्दी से दो व नालागढ़ से एक फायर टेंडर ने करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस आग लगने के कारणों की पड़ताल कर रही है, उद्योग बंद था इसलिए कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...