डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा सूरिया में मनाया गया विश्व जल दिवस

--Advertisement--

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा सूरिया में विश्व जल दिवस के उपलक्ष पर बच्चों को कई प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमें मुख्यता पेंटिंग कंपटीशन , स्लोगन राइटिंग एवं प्रश्नोत्तरी करवाई गई.

विश्व जल दिवस के उपलक्ष पर बच्चों को जल शक्ति अभियान – “कैच द रेन” के बारे में भी जागरूक किया एवं विद्यार्थियों को जल सरंक्षण करके पृथ्वी पर शुद्ध जल आपूर्ति बनाए रखने के लिए जल संरक्षण अति आवश्यक है.

इसका भी महत्व बताया क्योंकि क्योंकि यदि जल का सही सदुपयोग नहीं किया गया तो भविष्य में विद्यार्थियों को यानी युवा पीढ़ी को ही जल संकट का सामना करना पड़ेगा. साथ ही साथ विद्यार्थियों को वर्षा जल संरक्षण का महत्व बताया गया.

इस उपलक्ष पर पेंटिंग कंपटीशन मे प्रथम स्थान पर ओशीन, द्वितीय स्थान पर अंशिका, तृतीय स्थान पर अभिमन्यु,
सांत्वना पुरस्कार के लिए कृतिका एवं कृषभ को चुना गया.

नारा लेखन में प्रथम स्थान पर गिरीशा, द्वितीय स्थान पर अन्वेशा, तृतीय स्थान पर उन्नति रही. प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान पर टीम सतलुज, द्वितीय स्थान पर गोदावरी और यमुना, तृतीय स्थान पर टीम गंगा रही.

स्कूल के प्रधानाचार्य शेखर मोदगिल ने बच्चों को जल संरक्षण का महत्व बताया और भविष्य में जल का कैसे उपयोग करना है यह भी बताया. साथ ही विजेता बच्चों को इनाम देकर सम्मानित किया गया.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...