सरकारी स्कूल के बेहतरीन सुविधाओ के बारे में जूजपुर स्कूल कर रहा अवगत

--Advertisement--

ज्वालामुखी – शीतल शर्मा 

ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की पिछड़ी पंचायत पीहडी के अधीन आने वाले शहीद रणजीत सिंह राजकीय उच्च विद्यालय जुजपुर के अध्यापक मुख्य अध्यापक ओमकार दत्त शर्मा के मार्गदर्शन में आजकल समय मिलने पर अपने आसपास के 2 से 3 किलोमीटर के दायरे में घर घर जाकर लोगों को सरकारी स्कूल और हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देकर अपने और आसपास के बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिल करवाने का अनुरोध कर रहे हैं।

स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुनील कुमार ने अध्यापकों के इस कार्य के लिए पूरी – पूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यालय में कार्यरत शारीरिक शिक्षक राकेश राणा के प्रयासों से यह सब संभव हो पाता है जो गरीब बच्चों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

मुख्याध्यापक ओंकार दत्त शर्मा जी ने कहा आगामी सत्र के लिए हमारे विद्यालय में दाखिले शुरू है। अगर कोई अभिभावक अपने बच्चों की फीस नहीं दे सकता तो राकेश राणा ने कहा उनका खर्चा मै उठाऊंगा। आप सभी अपने बच्चों को शहीद रणजीत सिंह सरकारी स्कूल जुजपुर में दाखिला करवाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...