हिमाचल में महिला IPS सुमेधा को IG-Crime की कमान, 5 HPS अधिकारियों के भी तबादले

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार ने मंगलवार को 8 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें 3 आईपीएस और 5 एचपीएस अधिकारी हैं।

इस संबंध में दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी हुई हैं। इसके मुताबिक 2005 बैच की आईपीएस सुमेधा को आईजी (क्राइम) लगाया गया है।

पोस्टिंग का इंतज़ार कर रहे 2006 बैच के आईपीएस अभिषेक दुल्लर कांगड़ा के जिला मुख्यालय धर्मशाला में डीआईजी होंगे।

इसी तरह पोस्टिंग का इंतज़ार कर रही 2020 बैच की आईपीएस शिवानी मेहला रामपुर की एसडीपीओ होंगे। जबकि इस पद पर तैनात एचपीएस अधिकारी चन्द्रशेखर को एसडीआरएफ मंडी में डीएसपी लगाया गया है।

एक अन्य अधिसूचना के मुताबिक जिन चार एचपीएस अधिकारियों को तबदील किया गया है। उनमें परवीन धीमान थर्ड रिज़र्व बटालियन पंडोह के एएसपी होंगे। इसी तरह संजीव कुमार-2 अब ऊना के एएसपी होंगे।

जतिंदर कुमार को अम्ब का एसडीपीओ और डॉक्टर बसुधा सूद को फर्स्ट रिज़र्व बटालियन बनगढ का डीएसपी लगाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...