दुराना में एसएमसी सदस्यों की संयुक्त वर्कशॉप का आयोजन

--Advertisement--

Image

दुराना – अमित शर्मा

राजकीय प्राथमिक पाठशाला दुराना, वकान, पधर, सरहंडी, वासा, भनसुआ एवं राजकीय माध्यमिक पाठशाला दुराना के एस एम सी सदस्यों की संयुक्त ट्रेनिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। ट्रेनिंग वर्कशॉप में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय पंचायत डोल भटहेड़ के उपप्रधान साधू राम राणा को आमंत्रित किया गया था।

एस एम सी ट्रेनिंग वर्कशॉप में एस एम सी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और बच्चों की शिक्षा संबंधी गुणवत्ता बढ़ाने केलिए शिक्षकों के साथ अपने विचार सांझा किए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि साधू राम राणा ने भी बच्चों के शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने के लिए अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच तालमेल बनाए रखने की बात कही और अध्यापकों को पढ़ाई में कमजोर बच्चों की ओर विषेश ध्यान देने की अपील की।

ट्रेनिंग वर्कशॉप में सभी शिक्षकों ने अपने विचार अभिभावकों के साथ सांझा करते हुए पूरी निष्ठा से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य केलिए अपनी जिम्मेदारी निभाने की बात कही।

अभिभावकों से भी अपील की कि वह भी घर पर अपने बच्चों पर नजर रखें कि बच्चे मोबाइल एवं नशे की लत से दूर रहें। वर्कशॉप में आए सभी अभिभावकों केलिए चाय पान एवं दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...