महिलाओं को 1500 रूपए प्रतिमाह व बेटी-बेटों को समान दर्जा देने पर सुक्खू सरकार की सराहना

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 17 मार्च – सुभाष चंदेल

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को जहां सदन में अपना पहला बजट पेश किया है। वहीं जिला के लोगों ने बजट की जमकर सराहना की है।

बजट के दौरान जहां हर वर्ग का ख्याल रखा गया। वहीं महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने व 1972 के लैंड सीलिंग एक्ट में बदलाव कर पैतृक संपत्ति पर बेटे व बेटी को समान अधिकार की घोषणा का महिलाओं ने जमकर स्वागत किया है।

महिलाओं का कहना है कि इस घोषणा से साबित होता है कि सुक्खू सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ने व एक समान दर्जा देने के वादे को पूरा किया है।

वहीं जलशक्ति विभाग में पांच हजार पदों को भरने के एलान से युवाओं में खुशी देखने को मिली है। उन्होंने वर्तमान कांग्रेस सरकार से हर विभाग में खाली पड़े पदों को भरने व युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की बात कही है।

वहीं जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों सहित पंचायत प्रधान व उप प्रधानों का मानदेय बढ़ाए जाने पर जिला परिषद सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए सुखविंदर सिंह सुखु द्वारा बिना राजनीति द्धेष के जनता द्वारा चुने गए हर प्रतिनिधि का मानदेय बढ़ाए जाने पर खुशी जाहिर की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...