जंगल में पेड़ से लटका मिला 26 वर्षीय युवक का शव

--Advertisement--

Image

युवक ने आत्महत्या की या कोई घटना घटी है, इसको लेकर जांच की जा रही है। 

ऊना, 17 मार्च – अमित शर्मा

पुलिस थाना बंगाणा के तहत दीना दा परोह ध्यूंसर महादेव के जंगल में 26 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। मृतक की पहचान अंकु, पुत्र चमन लाल, निवासी चुरूडू अंब के रूप में हुई है।

शव से कुछ दूरी पर बाइक भी मिली है। सूचना मिलने के बाद बंगाणा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह वन विभाग का कर्मी ध्यूंसर महादेव के जंगल में गया हुआ था, जहां युवक का शव पेड़ से लटका देख इसकी सूचना बंगाणा पुलिस को दी।

 

बंगाणा पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद युवक की पहचान चुरूडू निवासी अंकु के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। युवक ने आत्महत्या की या कोई घटना घटी है, इसको लेकर जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...