शाहपुर: बोह के व्यक्ति पर भाली में जानलेवा हमला, टांग की हड्डी टूटी

--Advertisement--

Image

शाहपुर – कोहली

शाहपुर विधान सभा क्षेत्र धारकंडी के व्यक्ति सैनी राम (46) निवासी बोह पर ज्वाली क्षेत्र के भाली में तीन युवकों ने जान लेवा हमला कर घायल कर दिया है । जिससे उसके बाजू ,सिर में चोटें आई व टांग की हड्डी टूट गई ।

पुलिस द्वारा शुक्रवार को नागरिक अस्पताल शाहपुर में उक्त व्यक्ति को उपचार के लिए लाया गया जहां उसका मेडिकल भी हुआ ।

सैनी राम के अनुसार वह पुलिस चौकी कोटला के अंतर्गत भाली में भेड़ बकरियां चराने का काम करता है। 12 मार्च देर रात वह भाली में अपने डेरे के नजदीक माता के जगराते में जा रहा था तो तीन लोगों ने उस पर जान लेवा हमला कर दिया।

सैनी राम ने बताया कि हमलावरों ने बेहोश होने पर उन्हें पुल के नीचे फेंक दिया। सुबह होश आने पर उसने रिश्तेदारों को फोन किया व उन्होंने पुलिस चौकी कोटला को इसकी सूचना दी।

मुंशी पुलिस चौकी कोटला के बोल

मुंशी पुलिस चौकी कोटला अनूप धीमान ने बताया कि पुलिस ने 323,506,34 आई पी सी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद इन धाराओं फेरबदल भी हो सकता है ।

आर्थिक मदद की मांग

वहीं समाज सेविका सुनीता ठाकुर ने बताया कि सैनी राम गरीब है व अकेला कमाने वाला है। घर में पत्नी और चार बेटियां हैं। उन्होंने सरकार से अपील की है कि उसको आर्थिक मदद दी जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...