टैक्सी ऑपरेटरों ने पुलिस चौकी में करवाई शिकायत दर्ज

--Advertisement--

Image

लंज – निजी संवाददाता 

हारचकियाँ में टैक्सी संचालकों ने प्राइवेट नंबर के वाहनों से सवारियों को बुकिंग पर ले जाने पर रोक की मांग की। मामले को लेकर पुलिस चौकी लंज में शिकायत की है।

टैक्सी चालकों ने कार्रवाई नहीं होने पर सड़क पर उतरने का ऐलान किया है। टैक्सी मालिकों का कहना है कि एक टैक्सी संचालक निर्धारित विभिन्न मदों में प्रति वर्ष 60 हजार तक की धनराशि सरकारी कोष में जमा करता है।

जिसमें बीमा, रोड टैक्स, फिटनैस, परमिट, प्रदूषण आदि शुल्क शामिल है। टैक्सी संचालक आर्थिक तंगी की मार तो झेल ही रहे हैं ।

वहीं निजी वाहनों का टैक्सी के रूप में हो रहा संचालन से उनके कारोबार प्रभावित हुआ है। उन्होंने चेताया कि मांग को अनदेखा किया तो टैक्सी मालिक व चालक सड़क में उतरने को मजबूर होंगे। और खुद मोर्चा संभाल कर प्राइवेट गाड़ियों पर कार्यवाही करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्राइवेट गाड़ियां जो सवारियां ढ़ो रहे है उनकी शिकायत की है। उन्होंने आरटीओ धर्मशाला से भी मांग की है जो प्राइवेट गाड़ियां सवारियां ढ़ो रही है उन पर जल्द कार्यवाही की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...