पिता ने इंस्टाग्राम पर बॉयफ्रेंड के साथ देखा बेटी का वीडियो, गुस्से में मारी गोली, मौत

--Advertisement--

Image

इस घटना में मां-बेटी दोनों की मौत हो गई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

व्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में एक पिता ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी का बॉयफ्रेंड के साथ वीडियो देखने पर आवेश में आकर बेटी को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी. बीच बचाव करने आई मां को भी गोली लग गई जिससे हादसे में दोनों मां बेटी की मौत होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

मामला बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सिमरदहा गांव का है. नंद किशोर त्रिपाठी नाम के व्यक्ति की बेटी खुशी त्रिपाठी अपने ननिहाल मराचंद्रा गांव में रह रही थी. तभी वहां पंकज यादव नाम के युवक से उसका प्रेम प्रसंग हो गया.

होली के त्योहार में खुशी त्रिपाठी अपने घर आई हुई थी. इसी दौरान उसके पिता ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी खुशी त्रिपाठी का एक युवक के साथ वीडियो देख लिया.

जिसके बाद आवेश में आकर उसके पिता ने अपनी बेटी को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारने लगा तभी बीच-बचाव के लिए खुशी की मां सामने आ गयी जिससे पहली गोली उसकी पत्नी को लग गई और दूसरी गोली उसकी बेटी को लग गई. मां की मौके पर ही मौत हो गई और बेटी को लोग इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों से देखते ही मृत घोषित कर दिया है.

घटना में मां-बेटी दोनों की मौत

इस घटना में मां-बेटी दोनों की मौत हो गई है. वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

वहीं इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि पारिवारिक कलह के चलते नंद किशोर त्रिपाठी ने अपनी पत्नी और अपनी बेटी को गोली मार दिया जिससे दोनों की मौत हो गई है. मामले की जांच की जा रही है.

आरोपी पिता को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई है. जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा. इंस्टाग्राम पर वीडियो देखने की जो बात कही जा रही है उसकी जांच की जा रही है जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उस पर कार्यवाही की जाएगी.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...