18 मार्च को आवंटित किये जाएंगे शराब के ठेके – कंवर शाह देव कटोच

--Advertisement--

Image

16 व 17 मार्च को ली जाएंगी निविदाएं

चंबा – अनिल संबियाल

उप-आयुक्त राज्य कर व आबकारी कंवर शाह देव कटोच ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए जिला की 11 आबकारी यूनिटों के आवंटन की प्रक्रिया 18 मार्च को पूरी की जाएगी।

जिसके लिए 16 से 17 मार्च तक निविदाएं उप- आयुक्त राज्य कर व आबकारी के कार्यालय में सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक प्राप्त की जाएंगी ।

उन्होंने बताया कि 18 मार्च को 10:30 बजे बचत भवन चंबा में निविदाएं उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी के समक्ष खोली जाएंगी।

आबकारी यूनिट में भरमौर,  सुलतानपुर, चंबा , कियाणी, लूणा, डलहौजी, बनीखेत,चुवाड़ी, सिहूंता,तीसा  व सलूणी शामिल है।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उप- आयुक्त राज्य कर व आबकारी विभाग चंबा के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...