सवारियां ढो रही प्राइवेट गाड़ी संचालकों पर टैक्सी ऑपरेटरों ने की कार्यवाही की मांग

--Advertisement--

Image

प्राइवेट वाहन संचालक जो सवारियां ढो रहे है उनकी कोटला चौकी में की शिकायत।

ज्वाली – अनिल छांगू 

ज्वाली उपमण्डल के दुराना में टैक्सी संचालकों ने प्राइवेट नंबर के वाहनों से सवारियों को बुकिंग पर ले जाने पर रोक की मांग की।

मामले को लेकर पुलिस चौकी कोटला में शिकायत की है। टैक्सी चालकों ने कार्रवाई नहीं होने पर सड़क पर उतरने का ऐलान किया है।

टैक्सी मालिकों का कहना है कि एक टैक्सी संचालक निर्धारित विभिन्न मदों में प्रति वर्ष 60 हजार तक की धनराशि सरकारी कोष में जमा करता है।

जिसमें बीमा, रोड टैक्स, फिटनैस, परमिट, प्रदूषण आदि शुल्क शामिल है। टैक्सी संचालक आर्थिक तंगी की मार तो झेल ही रहे हैं ।

वहीं निजी वाहनों का टैक्सी के रूप में हो रहा संचालन से उनके कारोबार प्रभावित हुआ है।

उन्होंने चेताया कि मांग को अनदेखा किया तो टैक्सी मालिक व चालक सड़क में उतरने को मजबूर होंगे। और खुद मोर्चा संभाल कर प्राइवेट गाड़ियों पर कार्यवाही करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्राइवेट गाड़ियां जो सवारियां ढ़ो रहे है उनकी शिकायत की है।

उन्होंने आरटीओ धर्मशाला से भी मांग की है जो प्राइवेट गाड़ियां सवारियां ढ़ो रही है उन पर जल्द कार्यवाही की जाए।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर हाकम सिंह, श्रवण, भोलू, रवि, मनोज, राजेश सहित समस्त टैक्सी ऑपरेटर मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...