शिमला एमसी चुनाव के लिए कांग्रेस ने किया घोषणापत्र समिति का गठन

--Advertisement--

Image

प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने शिमला नगर निगम चुनावों के लिए घोषणापत्र समिति का गठन कर दिया है।

शिमला – नितिश पठानियां

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने शिमला नगर निगम चुनावों के लिए घोषणापत्र समिति का गठन कर दिया है।

कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने बताया है कि आठ सदस्यीय कमेटी में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रमीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के अतिरिक्त ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा, फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया व गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा शामिल किए गए हैं।

युवा इंटक के प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर चौहान ने युवा इंटक की राज्य कार्यकारणी की घोषित 

अखिल भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस युवा,इंटक के अध्यक्ष संजय गाबा के अनुमोदन के बाद प्रदेश अध्यक्ष इंटक के अध्यक्ष हरदीप सिंह बाबा की स्वीकृति के बाद युवा इंटक के प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर चौहान ने युवा इंटक की राज्य कार्यकारणी घोषित कर दी हैं।
सोकृत कश्यप को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिव चौधरी, राज कुमार, मोहित शास्त्री को उपाध्यक्ष, रोबट राय, प्रिंस शर्मा, सरवन, नीरज ठाकुर, राजीव रंजन को महासचिव, अनूप ठाकुर संगठन सचिव, अशोक साहिन, संदीप ठाकुर, चुनी लाल, राज कुमार व हितेश ठाकुर को सचिव बनाया गया हैं।
सुभाष चंदेल को मीडिया सचिव व राज वर्मा को प्रचार सचिव का दायित्व दिया गया हैं।
सोनू,ममता रानी को सयुंक्त सचिव व मंगल चौधरी को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया हैं।
कार्यकारणी में पलवी वर्मा,नितिन कुमार,छज्जू राम व रवि ठाकुर को शामिल किया गया हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...