कांगड़ा में 16 को नीलाम होंगे शराब के ठेके

--Advertisement--

Image

धर्मशाला के लायंस क्लब में होगी नीलामी, जिला के लाखों लोगों की रहेगी नजर।

हिम खबर – डेस्क 

हिमाचल के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में शराब ठेकों की नीलामी 16 मार्च को होगी। नीलामी प्रक्रिया के लिए आफलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। नीलामी 16 मार्च को धर्मशाला के लायंस क्लब में होगी।

लाखों लोगों की नजर इस नीलामी पर है, लेकिन एक्साइज विभाग इस बारे में सूचना जनता से शेयर करने में कतरा रहा है।

विभागीय अफसर इससे ज्यादा खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं। नीलामी को लेकर विभाग ने खुद पर ही सवालिया निशान लगा लिया है।

जिला में पिछले साल 329 दुकानें काम कर रही थी। इस बार कितने यूनिट की नीलामी होगी, इस पर विभाग के अधिकारी कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं।

नीलामी की आफलाइन प्रक्रिया कैसे होगी, इसका भी कोई पता नहीं है। जिला में लाखों लोग चाहते हैं कि उन्हें लिक्वर का पूरा डाटा पारदर्शिता से मिले।

शराब ठेकों से सरकार को करोड़ों का राजस्व हासिल होता है, लेकिन विभागीय अधिकारी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं, जिससे लोगों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

कांगड़ा के युवा नितिश कहते हैं कि विभाग को जनता के समक्ष जानकारी साझा करनी चाहिए। पता चला है कि अभी विभाग के 6 बड़े कारोबारियों के पास 4 करोड़ 60 लाख से ज्यादा पैसे फंसे हुए हैं। इतनी बड़ी रकम को वसूलने में विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है।

मीडिया आफिसर के पास समय नहीं

विभाग ने जानकारी की रस्म अदायगी के लिए एक मीडिया अफसर तैनात किया है। उक्त अधिकारी कुलभूषण गौतम से कई बार संपर्क साधना चाहा, लेकिन उन्होंने कोई जवाब न दिया।

सबसे ज्यादा लगती है देसी शराब

विभाग ने पिछले महीनों शराब के कई सैंपल भरे थे। इसमें कितने पास और फेल हुएए इसकी जानकारी भी जनता के सामने नहीं रखी जा रही है।

अनिल कहते हैं कि आमजन को पता होना चाहिए कि कौन से ब्रांड सब स्टैंडर्ड पाए गए हैं। इससे जनता अपनी सेहत के प्रति जागरूक होगी।

जिला में सबसे ज्यादा देसी शराब की खपत होती है। दूसरे नंबर पर अंग्रेजी और तीसरे नंबर पर बीयर बिकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...