ऐतिहासिक धरोहर नौण ज्वाली की बदली लुक

--Advertisement--

Image

नौण विकास समिति का किया गठन, जेबी खर्चे से महिलाओं-पुरुषों के लिए बनाया स्नानागार।

ज्वाली – अनिल छांगू 

विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के अधीन ऐतिहासिक धरोहर नौण ज्वाली को संवारने का जिम्मा नौण विकास समिति ज्वाली ने उठाया है।

ऐतिहासिक धरोहर नौण काफी पुराना है तथा इस स्रोत का जल कभी भी नहीं सूखता है। इस नौण का निर्माण गुलेर के राजा गौवर्धन सिंह द्वारा रानी ज्वाला देवी के स्नान के लिए करवाया था।

इस नौण के चारों तरफ चूना के साथ काले पत्थरों की चुनवाई की गई है। इस तक पहुंचने के लिए पौढिय़ां भी निर्मित की गई थी, जो कि आज भी हैं। प्रवेशद्वार भी निर्मित है।

राजाओं का राज खत्म होने के बाद इसकी कोई भी सुध नहीं ले रहा था। आखिरकार ज्वली के युवाओं ने इसको संवारने के लिए प्लान बनाया तथा नौण विकास समिति का गठन किया।

इस कमेटी द्वारा अपनी जेब से पैसे एकत्रित करके महिलाओं व पुरुषों को नहाने के लिए स्नानागार बनाए तथा टॉयलेट का निर्माण करवाया।

ऐतिहासिक नौण की साफ.-सफाई की तथा इसके बीच टाइल लगवाई। स्विमिंग पूल का भी निर्माण करवाया गया है, जिसमें गर्मियों के दिन लोग नहाते हैं। इसके पास ही शिव मंदिर का निर्माण करवाया गया है जिसमें लोग पूजा-अर्चना करते हैं।

आज हर कोई इसकी तरफ खींचा चला आता है तथा इसको देखकर नौण विकास समिति की प्रशंसा करता है। समिति द्वारा हर रोज इसके आस-पास साफ-सफाई करके इस ऐतिहासिक धरोहर को चकाचक किया जाता है।

बच्चों के खेलने के लिए बाटिका बनाई है, जिसमें झूले इत्यादि लगाए गए हैं तथा रोजाना बच्चे झूलों को झूलने का आनंद लेते हैं।

बुद्धिजीवियों ने कहा इस ऐतिहासिक स्थल को जाने वाले मार्ग किनारे सोलर लाइटें लगाई जाएं। नौण विकास समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा कि कमेटी के हर सदस्य का सहयोग रहता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...