आधार कार्ड फर्जीवाड़े मामले में पुलिस ने तीन लोगों को लिया हिरासत में

--Advertisement--

Image

फर्जीवाड़े में चंबा पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मामले को लेकर इन लोगों से जुड़े बैंक सहित अन्य रिकॉर्ड की पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस जल्द इस मामले में गिरफ्तारियां भी कर सकती है।

चम्बा – अनिल संबियाल

आधार कार्ड फर्जीवाड़े में चंबा पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मामले को लेकर इन लोगों से जुड़े बैंक सहित अन्य रिकॉर्ड की पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।

उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस जल्द इस मामले में गिरफ्तारियां भी कर सकती है। ये लोग आधार कार्ड बनाने वाली कंपनी तथा झारखंड और बंगाल में फर्जी आधार कार्ड बनाने से संबंधित हैं।

झारखंड और बंगाल में हिमाचल के ऑपरेटरों की आईडी से जाली आधार कार्ड मामला पुलिस के सामने आया है। यह मामला बड़े स्तर पर जुड़ा हो सकता है।

इसलिए पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। अभी जो लोग हिरासत में लिए गए हैं वे सभी लोग बाहरी राज्यों से संबंधित हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। मामले में जल्द गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...