ज्वालामुखी में पंजाब के श्रद्धालुओं ने पीटा दुकानदार, टांडा रैफर

--Advertisement--

Image

मंदिर मार्ग पर पेश आई घटना, ज्वालामुखी अस्पताल में उपचार के बाद दुकानदार टांडा रैफर

ज्वालामुखी – शीतल शर्मा

पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत ज्वालामुखी में रविवार देर शाम मंदिर मार्ग नंबर एक पर स्थानीय दुकानदार व पंजाब से असण् कुछ श्रद्धालुओं में जबरदस्त मारपीट हुई। मारपीट में स्थानीय दुकानदार गुरदेव राणा को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हालात गंभीर देखते हुए टांडा रैफर कर दिया गया है।

गुरदेव राणा ज्वालामुखी मन्दिर मार्ग एक पर दुकान चलाते हैं और पत्रकार भी हैं। गौरतलब है कि रविवार के चलते मंदिर मार्ग पर काफी भीड़ थी और पंजाब से आए कुछ श्रद्धालु रविवार को शाम को मंदिर मार्ग नंबर एक पर एक स्थानीय दुकानदार के साथ बदसलूकी कर रहे थे।

वहीं हालत बिगड़ता देख आसपास के दुकानदार भी वहां पहुंच गए, परंतु उक्त श्रद्धालु नहीं माने और लगातार गुरदेव राणा के साथ मारपीट करते रहे, जिस की वजह से गुरदेव राणा को गंभीर चोटें आई हैं। उसके बाद किसी तरह मामले को शांत किया गया और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने गुरदेव राणा को सिविल अस्पताल ज्वालामुखी में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया और नाजुक हालत को देखते हुए टांडा अस्पताल रैफर कर दिया गया है।

इस संदर्भ में थाना प्रभारी ज्वालामुखी ओपी ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपित श्रद्धालु भी पुलिस ने हिरासत में ले लिए हैं और बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...