ऑस्कर में जय भारत: नाटू-नाटू को बेस्ट ऑरिजनल सांग पुरस्कार, दि एलिफेंट व्हिस्परर्स को भी अवार्ड

--Advertisement--

Image

नई दिल्ली – नवीन गुलेरिया

भारत ने 95वें ऑस्कर अवॉड्र्स में अपना परचम लहरा कर एक नया इतिहास रच दिया है। फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ऑरिजनल सांग कैटेगरी अवॉर्ड मिला है।

ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा पुरस्कार 95वें अकादमी अवॉड्र्स ‘ऑस्कर अवॉड्र्स 2023’ लॉस एजेंलिस के डॉल्बी थिएटर में चल रहा है। भारत के लिए इस साल ऑस्कर अवॉड्र्स से दो बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने ‘नाटू-नाटू को बेस्ट ऑरिजनल सांग का अवॉर्ड’ मिला है, वहीं डॉक्यूमेंट्री फिल्म दि एलिफेंट व्हिस्परर्स ने सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए ऑस्कर पुरस्कार में अपना लोहा मनवाकर यह पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। नाटू नाटू गाने को एमएम कीरावनी ने कंपोज़ किया है और इसे राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव ने गाया है।

इस गाने के मुकाबला टेल इट लाइक अ वूमन के मी अपलॉज, टॉप गन: मेवरिक के होल्ड माई हैंड, ब्लैक पैंथर वकांडा फॉरएवर के लिफ्ट अप और एवरीथिंग एवरीव्हेयर ऑल एट वन्स के दिस इज ए लाइफ से था। जिसमें नाटू नाटू ने खिताब अपने नाम कर लिया।

फिल्म आरआरआर एक तेलुगु एक्शन फिल्म है, जिसमें एनटीआर जूनियर, राम चरण, आलिया भट्ट, अजय देवगन और श्रिया सरन सहित अन्य कलाकारों ने अपनी भूमिका को बखूबी तरह से निभाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...