ज्वाली: सुदरा में अज्ञात चोरों ने पांच तोले सोना व 8 हजार की नकदी उड़ाई

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगू 

विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत भरमाड़ में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सन्तोष कुमारी पत्नी लेख राज निवासी सुदरा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 10 मार्च को वह रात को घर में सोई थी तथा सुबह उठकर देखा कि दूसरे कमरे की अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था तथा जब अलमारी में देखा तो अलमारी में रखे सोने व चांदी के जेबरात सहित आठ हजार की नकदी गायब पाई।

सन्तोष कुमारी ने बताया कि अलमारी में सोने का मंगलसूत्र, सोने की नत्थ, सोने का टीका, एक जोड़ी झुमके, दो सोने की अंगूठियां, एक तोला बिस्कुट, चांदी की पायल तथा आठ हजार की नकदी गायब हुई है।

करीबन पांच तोले सोना व नकदी चोरी हुई है। इसकी सूचना पुलिस थाना ज्वली में दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौका पर पहुंची तथा तफ्तीश जारी कर दी है।

एसपी अशोक रत्न के बोल

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...