ओवरटेक के दौरान ट्रक ने खोया नियंत्रण, चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत

--Advertisement--

Image

ट्रक चालक हादसे के तुरंत बाद से ट्रक लेकर मौके से फरार, पुलिस ने ट्रक के नंबर के आधार पर केस किया दर्ज।

ऊना, 12 मार्च – अमित शर्मा 

जिला के खड्ड गांव से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ स्कूटी (HP 20F 5202) पर सवार होकर कहीं जा रही थी। इसी दौरान खड्ड गांव के बाबा भभूर शाह मंदिर के समीप ट्रक (HP 19E 8736) स्कूटी को ओवरटेक कर रहा था।

वहीं सामने से एक और वाहन आने के चलते ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा व उसने स्कूटी को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से महिला सड़क पर जा गिरी और ट्रक के पिछले टायरों के नीचे कुचली गई।

स्थानीय लोगों ने फौरन एंबुलेंस की सहायता से महिला व उसके पति को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान रानी देवी (38) पत्नी करनैल सिंह, निवासी खड्ड गांव के रूप में हुई है।

वहीं ट्रक चालक हादसे के तुरंत बाद से ट्रक लेकर मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रीजनल अस्पताल भेज दिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस जल्द ही ट्रक चालक को काबू कर लेगी। पुलिस ने ट्रक के नंबर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...