पद्मश्री अवार्ड से अलंकृत DSP अजय ठाकुर का नाम “वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके लंदन” में दर्ज

--Advertisement--

Image

शिमला, 12 मार्च – नितिश पठानियां 

इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी व पद्मश्री अवार्ड से अलंकृत डीएसपी अजय ठाकुर के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। अजय ठाकुर का नाम “वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके लंदन” में दर्ज हो गया है।

देश के लाखों कबड्डी युवाओं की प्रेरणा बन चुके अजय ठाकुर की इस उपलब्धि से देवभूमि हिमाचल में खुशी की लहर है।

अजय ठाकुर देश के ऐसे पहले कबड्डी खिलाड़ी है जिन्हें वर्ष 2019 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स यूके लंदन हिमाचल चैप्टर के प्रेसिडेंट सुमित सिंगला ने अजय ठाकुर को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि अजय ठाकुर द्वारा खोली जा रही अकादमी में वह हर संभव सहयोग करेंगे।

अजय ठाकुर द्वारा खोली जा रही इस अकेडमी में हिमाचल के युवाओं को प्रशिक्षण का एक सुनहरा मौका मिलेगा। अजय ठाकुर अपने पैतृक गांव दभोटा में जल्द ही यह अकादमी शुरू करने वाले हैं।

आपको बता दें कि अजय ठाकुर कबड्डी की दुनिया में एक ऐसा नाम है, जिनके जैसा हर कोई बनना चाहता है। अजय ठाकुर देश के कई युवाओं के आइडल है।

इस अवसर पर अजय ठाकुर ने कहा कि विश्व भर में खेल प्रेमियों से बहुत ज्यादा प्यार मिला है। पिता का सपना था कि बेटा देश के लिए खेले।

उन्हें गर्व महसूस होता है कि उन्होंने पिता के सपने को पूरा किया और कबड्डी में देश के ऐसे पहले कबड्डी खिलाड़ी बने जिन्हे पद्मश्री अवार्ड से अलंकृत किया गया।

हिमाचल सरकार द्वारा भी उन्हें परशुराम गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। अजय ठाकुर विश्वकप, एशियन गेम्स में भारत प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...