शिक्षा भूषण सम्मान 2023 से अलंकृत हुए भाषा अध्यापक राजीव डोगरा

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश – हिम खबर 

कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के गाहलियां विद्यालय में कार्यरत युवा कवि लेखक तथा भाषा अध्यापक राजीव डोगरा को चित्तपावन भारत पत्रिका, सहारनपुर उत्तर प्रदेश सम्बद्ध (चित्तपावन परशुराम सेवा समिति, सहारनपुर उत्तर प्रदेश ) ने पत्रिका के दशम स्थापना वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सहर्ष साहित्य, शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य हेतु शिक्षा भूषण सम्मान 2023 देकर सम्मानित किया गया।

उनको यह सम्मान संस्था के संरक्षक सुरेन्द्र कपिल (पूर्व विधायक) सहारनपुर, संरक्षक सुरेन्द्र शर्मा (वरिष्ठ चिंतक) सहारनपुर, संरक्षक जितेन्द्र कुमार गौड़ (अध्यक्ष जे. के. जी.ग्रुप) गाजियाबाद, संरक्षक स्वामी राघवानंद (अलवर) राजस्थान प्रधान संपादक, ब्रजेश शर्मा (उ.प्र.शासन द्वारा पुरस्कृत) सहारनपुर के द्वारा वर्चुअल माध्यम से प्राप्त हुआ।

सम्मानित होने पर राजीव के माता-पिता हंसराज और सरोज कुमारी तथा प्रिंसिपल नीरज गर्ग (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गाहलियां) ने अत्यंत खुशी व्यक्त की और ऐसे ही आगे बढ़ते रहने के लिए उत्साहित किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...