राजा का तालाब के शिवा पहलवान ने जीती बड़ी माली

--Advertisement--

Image

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

नगरोटा सूरियां के साथ गज खड्ड के किनारे गूहण मेले की बड़ी माली शिवा पहलवान व छोटी माली पहलवान अमित ने जीती। नगरोटा सूरियां की पंचायत बासा के गूहण स्थित प्राचीन ख्वाजा पीर परिसर में मेले का आयोजन किया गया। मेले में ख्वाजा पीर कमेटी ने एकदिवसीय कुश्ती का भी आयोजन किया।

कुश्तियों में कई पहलवानों ने अपने-अपने जौहर दिखाकर मेले में दर्शकों का मनोरंजन किया। कुश्ती मुकाबले की बड़ी माली का मुकाबला राजा का तालाब के शिवा पहलवान और नूरपुर के पहलवान कर्ण के बीच हुआ।

जिसमें में शिवा पहलवान विजेता रहे, वहीं छोटी माली में जम्मू के पहलवान अमित और हारचक्कियां के पहलवान विनोद के बीच कुश्ती हुई। इसमें जम्मू का पहलवान अमित विजेता रहे।

मेला कमेटी के प्रधान प्रमोद सिंह सहित सदस्य करतार सिंह, देवराज, प्रीतम सिंह, मदन लाल, अखाड़ा प्रभारी निरी पठानिया, लवली, शुना, बुद्धि सिंह के अलावा नागणी माता स्टोन क्रशर के अमित गुलेरिया, ईंट भट्टा मालिक निकू राम और प्यारे लाल विशेष रूप में उपस्थित रहे।

जिन्होंने सामूहिक रूप में बड़ी माली में विजेता रहे पहलवान को 3100 रुपए तथा उपविजेता रहे पहलवान को 2100 रुपए व छोटी माली में विजेता रहे पहलवान को 2100 रुपए और उपविजेता पहलवान को 1600 रुपए नकद राशि के रूप में इनाम देकर सम्मानित किया। गूहण मेले की बड़ी माली शिवा पहलवान व छोटी माली पहलवान अमित ने जीती।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...