दसवीं कक्षा की परीक्षाएं आज से ; 90 हजार 637 छात्र देंगे एग्जाम, नकल रोकने को बनाई 6-जी प्रणाली

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की टर्म-दो बोर्ड परीक्षाएं शनिवार 11 मार्च से आरंभ होगी, जो कि 31 तक आयोजित की जाएगी। दसवीं का पहला पेपर हिंदी विषय का होगा। यह जानकारी बोर्ड सचिव डाक्टर विशाल शर्मा ने दी।

उन्होंने कहा कि दसवीं कक्षा में 90 हजार 637 छात्र परीक्षा देंगे। उन्होंने कहा कि टर्म-2 की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए बोर्ड की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है।

बतातें चलें कि प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मार्च महीने में आयोजित होने वाली जमा दो कक्षा के नियमित विद्यार्थियों की टर्म-दो की परीक्षाएं शुक्रवार से आरंभ हो गई है। यह परीक्षाएं 31 मार्च तक आयोजित की जाएगी।

जमा दो कक्षा में कुल एक लाख तीन हजार 928 छात्र परीक्षा में भाग लिया। हालांकि बोर्ड ने इस बार 6-जी यानी छह स्तरीय नकल रोको अभियान प्रणाली शुरू की है।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त बोर्ड द्वारा एडीएम की अध्यक्षता में 12 फ्लाइंग स्क्वायड, जबकि एसडीएम की अध्यक्षता में 80 फ्लाइंग स्क्वायड बनाए गए है, साथ ही प्राथमिक उपनिदेशक की अध्यक्षता में 11, उच्च शिक्षा उपनिदेशक की अध्यक्षता में 12, उच्च शिक्षा इंस्पेक्शन विंग की अध्यक्षता में 11 फ्लाइंग स्क्वायड तैनात किए गए हैं।

बोर्ड सचिव ने कहा कि इसके अलावा बोर्ड द्वारा अपने स्तर भी 17 उडऩदस्ते गठित किए गए हैं, जबकि शिक्षकों के 15 अलग से उडऩदस्तों का गठन किया गया है, जिससे नकल पर पूरी तरह से लगाम कसी जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...