गायक मनोज कुमार मनु का गाना बीसारिये यू-ट्यूब पर लांच

--Advertisement--

Image

स्वर्गीय शेर सिंह की पत्नी प्रवीण अख्तर जरयाल ने किया  विमोचन।

चम्बा – भूषण गूरूंग 

चम्बा जिला के करियां वार्ड से जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु जो एक लोकगायक भी हैं उन्होंने सोमबार को अपना ऑडियो गीत बीसारिये यू-ट्यूब पर लांच किया है l

सोमबार को इसका स्वर्गीय शेर सिंह की पत्नी प्रवीण अख्तर जरयाल किया । मनोज कुमार ने बताया कि वो बचपन से ही गायकी का शोक रखते है l परन्तु 2015 के बाद से वो गायकी के क्षेत्र में सक्रीय हुए थे l उसके बाद कई जागरण एवं लाइव शो किये l

वर्ष 2020 में पहली अल्बम माँ बन्नी तेरे दरबार रलीज की थी उसके बाद दिले लेई सुपने, आये तेरे रुबारु, छैल भादर सुहाल के साथ साथ दो दो जानी लगी इना आदि गाने यूट्यूब पर रलीज किये l हालांकि जिला परिषद् बनने के बाद कोई गाना तो नहीं बना पाए परन्तु संगीत के साथ हमेशा जुडा हूँ l

उन्होंने बताया की बीसरिये गीत हमने सबसे पहले स्वर्गीय शेर सिंह जी से सुना था l आज वो हमारे बीच नहीं है परन्तु आज भी उनकी आवाज हर हिमाचल वासी के दिल में जिन्दा है l

वहीं इस मौके पर प्रवीण अख्तर जरयाल ने सर्वप्रथम इस ऑडियो गीत के विमोचन के लिये मनोज कुमार मनु को बधाई दी । साथ में उसके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

उन्होने कहा कि ये गीत सर्वप्रथम स्वर्गीय शेर सिंह जी ने गाया था l आज भी उनके गए हर गीत को पूरा हिमाचल सुनता है और पसंद करता है l

मनु ने भी इस गीत को बहुत अच्छे से गया है l उन्होंने सभी से मनु के इस गाने को सपोर्ट करने का निवेदन किया l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...