मणिकर्ण विवादः हिमाचल-पंजाब बॉर्डर पर सुक्खू सरकार के खिलाफ नारेबाजी, हाईवे जाम

--Advertisement--

Image

हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई है। जातरुओं ने हिमाचल पंजाब की सीमा पर दो घँटे तक प्रवेश व एग्जिट बंद रखा। जातरुओं का कहना था की उन्हें मणिकर्ण से वापस न लौटाया जाए और शांतिपूर्वक दर्शनों के लिए जाने दें।

नैयानादेवी – सुभाष चंदेल

पंजाब से आ रहे जातरुओं ने हिमाचल पंजाब की सीमा पर दो घंटे तक प्रवेश व एग्जिट बंद रखा। जातरुओं का कहना था की उन्हें मणिकर्ण से वापस न लौटाया जाए और शांतिपूर्वक दर्शनों के लिए जाने दें। ऐसा नहीं किया तो वह यहां नेशनल हाईवे को खुलने नहीं देंगे। इसके बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी नैयानादेवी ने मौके पर पहुंचकर रास्ता खुलवाया ओर उन्हें प्रवेश करने को कहा।

सीपीएस की अध्यक्षता में मणिकर्ण में चल रही शांति बैठक

सीपीएस की अध्यक्षता में मणिकर्ण में शांति बैठक चल रही है। मंदिर समिति, गुरुद्वारा समिति और स्थानीय पंचायतों के सभी वर्गों के प्रतिनिधि उपस्थित हैं और बेहतर नियमन के मुद्दों और सुझावों पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि मणिकरण में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और शांतिपूर्ण है।

यह एक स्थानीय झड़प थी जो गंभीर हो गई लेकिन उस पर तुरंत काबू पा लिया गया। सभी से अनुरोध है कि कृपया अपने मीडिया के माध्यम से जनता को सूचित करें कि यहां स्थिति शांतिपूर्ण है। किसी भी आंदोलन पर कोई रोक नहीं है।

यह है पूरा मामला

हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण शहर में मेले के दौरान स्थानीय लोगों और पंजाब के तीर्थयात्रियों के बीच झड़प हो गई, जिससे कुछ घर और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसकी जानकारी पुलिस ने दी। उन्होंने बताया कि झड़प रविवार रात को हुई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पर्यटकों के कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

वहीं 21 सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कथित तौर पर पंजाब के तीर्थयात्रियों को गुरुद्वारा मणिकर्ण साहिब के पास स्थानीय निवासियों के घरों पर पथराव करते हुए देखा जा सकता है।

पुलिस अधीक्षक, कुल्लू, साक्षी वर्मा ने पीटीआई को बताया कि स्थानीय मेले के दौरान स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों के बीच विवाद हुआ था, लेकिन किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

झड़प के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और गुरुद्वारा परिसर को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

हिमाचल पुलिस ने एक ट्वीट में सोमवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में सभी पर्यटकों और तीर्थयात्रियों का स्वागत है और हिमाचल प्रदेश पुलिस सभी पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को परेशानी मुक्त यात्रा का आश्वासन देती है।

डीजीपी हिमाचल संजय कुंडू ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव से बात की है। इसमें उन्‍होंने लोगों से फर्जी खबरों और अफवाह फैलाने वालों का शिकार न होने के लिए कहा। साथ ही पंजाब के डीजीपी ने लोगों से शांति बनाए रखने और फर्जी खबरें नहीं फैलाने को भी कहा।

पंजाब के डीजीपी ने ट्वीट कर कहा कि मणिकर्ण साहिब में स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण है और मैं लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने का आग्रह करता हूं। मैंने हिमाचल पुलिस के डीजीपी से बात की है और पंजाब पुलिस कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। पंजाब के डीजीपी ने कहा कि नागरिकों से अनुरोध है कि वे घबराएं नहीं या फर्जी खबरें या अभद्र भाषा न फैलाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...