मनाली में पंजाब के पर्यटकों ने ग्रीन टैक्स बैरियर में मचाया हुड़दंग

--Advertisement--

Image

कुल्लू – अजय 

पंजाब के पर्यटकों ने मनाली के ग्रीन टैक्स बैरियर में हुड़दंग मचाया। दोपहर करीब एक बजे ग्रीन टैक्स के भुगतान को लेकर बैरियर के कर्मियों से उलझ पड़े।

देखते ही देखते सड़क पर सौ के लगभग मोटरसाइकिल एकत्रित हो गए। पर्यटकों ने मोटरसाइकिल सड़क में ही खड़े कर दिए साथ ही नारेबाजी शुरू कर दी।

“वाहे गुरु जी दा खालसा वाहे गुरु जी दी फतेह” के नारे लगा कर माहौल को तनावपूर्ण कर दिया। हालात बिगड़ते देख कर्मियों ने एसडीएम मनाली सहित पुलिस से संपर्क किया।

एसडीएम सहित पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने पर्यटकों को समझाया कि यह राशि “ग्रीन टैक्स” में परिभाषित है, जिसे पर्यटकों की सुविधा के लिए ही खर्च किया जाता हैं।

पुलिस कि कोशिश पर माहौल शांत हुआ। इस बीच दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

हालात का जायजा लेने मौके पर पहुंचे एसडीएम डा. सुरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि पंजाब के पर्यटक ग्रीन टैक्स नहीं दे रहे थे तथा हो हल्ला भी कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस जवान मौके पर भेजे और हालात पर काबू पाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...