रोड सेफटी नियमों के तहत जिले में जांची 905 स्कूल बसें

--Advertisement--

Image

बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने चलाया था विशेष अभियान

धर्मशाला, 5 मार्च – राजीव जसबाल 

जिला कांगड़ा में स्कूली बसों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा 27 फरवरी से 4 मार्च तक विशेष अभियान चलाया गया।

डीसी कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल ने बताया कि स्कूल के बच्चों को घर से लाने और छोड़ने के लिए उपयोग में लाई जा रही गाढ़ियों में रोड सेफटी से संबंधित सभी मानकों को जांचने के उद्देश्य से प्रशासन ने विभिन्न विभागों के साथ यह अभियान चलाया था।

उन्होंने बताया कि 6 दिनों तक चले इस अभियान में जिले में कुल 905 स्कूली बसों को जांचा गया।

उन्होंने बताया कि इन गाढ़ियों में रोड सेफटी से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने और संचालकों को इसके संबंध में जागरुक करने हेतु सभी विभागी अधिकारियों ने स्कूल गाढ़ियों का निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने बताया कि अभियान के तहत आरटीओ तथा आरटीओ फलाईंग ने 98, उपनिदेशक उच्च शिक्षा ने 17, उपनिदेशक प्राथमिक शिक्षा ने 23, पुलिस विभाग ने 392 तथा प्रशासन द्वारा 375 गाढ़ियों में रोड सेफटी नियमों को जांचा गया।

उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रशासन द्वारा ऐसी गाढ़ियों के चालान भी किए गए जिनमें अनियमिताएं पाई गईं।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त गाढ़ियों के चालकों, स्कूल प्रशासन और बच्चों को जागरुक भी किया गया।

उन्होंने बताया कि स्कूल से बच्चों को लाने और ले जाने वाली गाढ़ियों में रोड सेफटी नियमों की अनुपालना कितनी जरूरी है, इसे लेकर भी स्कूलों को जागरुक किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा चलाए गए इस अभियान की अभिभावकों और आम जनता ने काफी सराहना की।

उन्होंने कहा कि इन गाढ़ियों में बच्चों की सुरक्षा से जुड़े किसी भी मामले में ढील बर्दाशत नहीं की जाएगी तथा नियमों का उलंघन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि भविषय में भी स्कूली बसों में रोड सेफटी को लेकर ऐसे अभियान चलाए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...