पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, जम्मू-कश्मीर से मेन ड्रग सप्लायर काबू

--Advertisement--

Image

आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का किया जाएगा प्रयास।

ऊना, 05 मार्च – अमित शर्मा

नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत हरोली पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। हरोली पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से 51 वर्षीय मेन ड्रग सप्लायर को पकडऩे में सफलता हासिल की है।

आरोपी की पहचान मंजूर अहमद गनी पुत्र गुलाम नवी गनी निवासी जिला अनंतनाग, जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है। मंजूर अहमद गनी ड्रग सप्लायर के साथ-साथ मादक पदार्थ का उत्पादक भी है, जिसे रविवार को हरोली पुलिस पकड़कर थाना लाई है। मंजूर अहमद काफी समय से फरार चल रहा था और कोर्ट उसे भगोड़ा घोषित कर चुका था।

बता दें कि मई 2020 को हरोली पुलिस ने अमराली में सड़क किनारे खड़े ट्रक से लगभग 18 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद की थी, जिसे 60 बोरियों में भरा हुआ था। इस मामले में हरोली पुलिस में केस दर्ज किया गया था।

जिसमें पुलिस ने 6 आरोपियों को पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी मंजूर अहमद गनी निवासी जम्मू कश्मीर था, जिसकी पुलिस को तलाश थी।

एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि ऊना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी नियमित रूप से अनंतनाग पुलिस के संपर्क में थे। दो दिन पहले ही गुप्त सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर गुरध्यान शर्मा, हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार, कॉन्स्टेबल नीरज कुमार व बलजीत सिंह पर आधारित टीम को अनंतनाग भेजा गया।

इस दौरान अनंतनाग पुलिस और हरोली पुलिस टीम ने मिलकर मंजूर अहमद गनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रविवार सुबह ही हरोली थाना लाया गया। जिसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...