हिमाचल के 2 युवक भाखड़ा नहर में डूबे, तलाश जारी, खरड़ से घूमने निकले थे 3 दोस्त

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के दो युवक पंजाब के रोपड़ में भाखड़ा नहर में डूब गए. ये दोनों युवक खरड़ से भाखड़ा नहर घूमने आए थे. दोनों युवक रविवार को नहर में बह गए. फिलहाल, दोनों की तलाश की जा रही है. दोपहर तक दोनों की कुछ पता नहीं चल पाया है. पुलिस और रेस्क्यू टीमें तलाश में लगी हुई हैं.

जानकारी के अनुसार, शिमला के रोहड़ू के रहने वाले दोनों युवक खरड़ में नौकरी करते हैं. दोनों युवकों का एक दोस्त उनके पास खरड़ आया था. इस दौरान सभी ने घूमने का प्लान बनाया और रोपड़ की तरफ घूमने निकल गए.

तीनों युवक दो बाइकों पर सवार होकर गए थे. इस दौरान वह रूपनगर के रंगिलपुर के पास नहर किनारे चले गए. एक फोटो नहर किनारे फोटो ले रहा था, जबकि दूसरा हाथ धो रहा था. इस दौरान एक युवक नहर में गिर गया.

जब दूसरे युवक ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी उसके साथ बह गया. डूबे हुए युवको की पहचान 27 साल के सुमित निवासी बासला डाकघर रोहड़ू, शिमला और बराज 32 वर्षीय के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि बराज नाम का युवक हाल ही में अपने दोस्तों के यहां खरड़ आया था और आज वे घूमने निकले थे. पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचित कर दिया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

क्या बोली पुलिस

जांच अधिकारी धर्म चंद ने बताया कि खरड़ से 3 युवक इस क्षेत्र में घूमने के लिए आए थे और वे रंगिलपुर गांव के पास भाखड़ा नहर में गए. मोबाइल फोन से फोटो लेने लगे और एक युवक हाथ धोने नहर में गया और पानी में गिर गया और जब दूसरे युवक ने उसे बचाने का प्रयास करने गया तो वह भी पानी के तेज बहाव में बह गया.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...