
नई दिल्ली/साहिबाबाद – नवीन चैाहान
विकास राना की 73 गेंदों पर 10 चैाकों व 6 छक्कों 115 रनों की पारी की बदौलत पेलिकन्स क्लब ने आरवी स्पोटर्स को 40 रनों से हराकर सत्यवती कालेज में खेले जा रहे 33वें संदीप सूरी मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पहले खेलते हुए पेलिकन्स क्लब ने निर्धारित 40 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 339 रनों का स्कोर बनाया। विकास राना ने 115 के अलावा परिवेश शर्मा ने 50 रनों की पारी खेली। अरूण कटारिया ने 66 रन देकर 2 विकेट लिए।
339 रनों का पीछा करते हुए आरवी स्पोटर्स की टीम 35.4 ओवर में 299 रनों पर सिमट गई। निखिल खत्री ने 36 गेंदों पर 79 रनों की शानदार पारी खेली। इन्दर कुमार ने 46 रन देकर 3 विकेट लिए। विकास राना को तेजतर्रार शतकीय पारी के लिए मैन आफ द मैच दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर:
पेलिकन्स क्लब: 7/339 ओवर 40, विकास राना 115, परिवेश शर्मा 50, अरूण कटारिया 2/66
आरवी स्पोटर्स: 10/299, ओवर 35.4, निखिल खत्री 79, सोनू चिकारा 71, इन्दर कुमार 3/46, राघव बख्शी 2/43
