एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में केवल सिंह पठानियां ने नवाजें होनहार

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल 

एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में 48 वें वार्षिक पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर शाहपुर के विधायक, माननीय सदस्य हिमाचल प्रदेश विधान सभा, केवल सिंह पठानिया मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद रहे।

उन्होंने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि आज के समय में शिक्षा का स्तर काफी बेहतरीन हो गया है। छात्रों को आज कुछ जानकारी लेने में ज्यादा कठिनाई नहीं होती है। विद्यार्थी जीवन में आज के विद्यार्थी जानकारियों को इंटरनेट में आसानी से प्राप्त कर लेते है।

विद्यार्थियों को खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होकर बेहतरीन आयाम प्राप्त करने में आसानी होती है।

इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनकी उपलब्धियों पर पुरस्कार वितरित किए।

इस दौरान मुख्याथिति के साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों में अशोक शर्मा, अशोक हिमाचली, नवनीत शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, नागेश्वर पठानिया, डीएवी कॉलेज कांगड़ा के प्रधानाचार्य बलजीत सिंह पटियाल, कॉलेज का अध्यापक वर्ग सहित कॉलेज के छात्र छात्राएं मौजूद रही।

वार्षिक पुरुस्कार वितरण समारोह के साथ साथ छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम के साथ साथ कईं प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

जिनमे हिमाचली नाटी, पंजाबी गिद्दा, नाटक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रादेशिक नृत्य, गायकी आदि प्रस्तुतियां शामिल रही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...