सरकारी स्कूलों में वर्दीयो को लेकर बच्चों को जातीबाद में ना बाटे सरकार: साधु राम राणा

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियाँ – शिव गुलेरिया 

विकासखंड नगरोटा सूरियाँ के तहत लगती पंचायत डोल भटेहड के पूर्व सैनिक ब मौजूदा उप प्रधान साधू राम राणा ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में वर्दी मुल्य राशि सीधे स्कूली छात्राओं के खाते में स्थानांतरित करना सरकार का सराहनीय फैसला ।लेकिन जातियों के आधार पर मापदंड बना कर ग़लत परंपरा डालकर जातिवाद को बढ़ावा न दे सरकार।

हाल ही हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में वर्दी कपड़ा बांटने के एवज में सीधा वर्दी मुल्य के बराबर राशि स्कूली छात्राओं के बैंक खातों में स्थानांतरित करना सरकार का सराहनीय फैसला सराह है, लेकिन जातियों के आधार पर बांट कर इस योजना को लागू करना जातिवाद को बढ़ावा देना उचित नहीं माना जा सकता है।

सरकार को इस योजना को लागू करने से पूर्व यह विचार करना चाहिए कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले स्कूली बच्चे शतप्रतिशत गरीब परिवारों से संबंध रखते हैं।

अतः इस आधार पर समस्त सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे स्कूली छात्राओं को इस योजना का लाभ दिया जाए ना कि जातियों के आधार पर इस योजना को लागू करके जातिवाद को बढ़ावा दिया जाए।

साधू राम राणा ने प्रेस वार्ता में कहा कि सरकार एवं विपक्षी दल के समस्त विधायकों से इस योजना को समस्त सरकारी स्कूलों के बच्चों के पक्ष में लागू करने केलिए सरकार पर दबाव डालने की मांग की जाती है ताकि स्कूली छात्राओं एवं अभिभावकों के बीच जातिवाद की दीवार ना खड़ी हो।

साधू राम राणा ने आगे कहा कि पूर्व सरकार ने भी आईआरडीपी लड़कियों के पक्ष में विवाह कन्या शगुन योजना जातियों के आधार पर लागू करने का फैसला लागू किया था लेकिन जनता के विरोध के चलते यह फैसला पूर्व सरकार को बदलकर समस्त जातियों की आईआरडीपी की लड़कियों के पक्ष में लागू करना पड़ा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...