भटियात विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना विशेष प्राथमिकता – कुलदीप सिंह पठानिया

--Advertisement--

Image

प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध, विधानसभा अध्यक्ष ने डुंढियारा बंगला में सुनी लोगों की समस्याएं

चंब, 4 मार्च – अनिल संबियाल

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सतत विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष आज विधानसभा क्षेत्र भटियात के डुंढियारा बंगला विश्राम गृह में जनसमस्याओं के समाधान को लेकर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 3 मार्च को आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में पुरानी पैंशन योजना को अमलीजामा पहनाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से लगभग 1.36 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इसके अतिरिक्त भविष्य में जो नए कर्मचारी सरकारी सेवा में नियुक्त होंगे, वे पुरानी पैंशन व्यवस्था में शामिल होंगे। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का विशेष आभार भी व्यक्त किया।

उन्होंने जन समस्याओं को सुनने के उपरांत कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र का सर्वागींण विकास उनकी प्राथमिकता है और भटियात विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग और मांगों को ध्यान में रखकर क्षेत्र का योजनात्मक विकास सुनिश्चित बनाया जा रहा है ।

पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार जन सेवा और जन कल्याण के मूलमंत्र को समक्ष रखकर कार्य कर रही है। गरीब व उपेक्षित वर्गों का उत्थान, महिला सशक्तिकरण, जन भागीदारी से सुशासन, जन समस्याओं का त्वरित निवारण, पारदर्शी प्रशासन तथा सभी वर्गों व क्षेत्रों का समान एवं संतुलित विकास प्राथमिकता है।

कुलदीप सिंह पठानिया ने लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुना अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया और शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए। इस दौरान विभिन्न पंचायतों के आए प्रतिनिधिमंडलों ने भी अपनी समस्याओं को विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष रखा।

विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी सभी समस्याओं के समाधान के लिए आश्वस्त भी किया। उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए हुए 1 माह के भीतर लाहड से कुरला संपर्क सड़क पर बस सुविधा शुरू करवाने का आश्वासन दिया।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, एसडीएम भटियात सुनील कैंथ, वन मंडल अधिकारी डलहौजी कमल भारती, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी, खंड विकास अधिकारी सुभाष अत्री, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग जितेंद्र शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत नैनीखड्ड संजीव कुमार, उप मंडल मृदा संरक्षण अधिकारी योगराज चौहान सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...