मंडी में खालीस्तान समर्थक बाइक सहित हिरास्त में

--Advertisement--

Image

टकोली के उपायुक्त के निर्देशों पर पुलिस ने दोनों पहुंचाए थाने, पूछताछ जारी

मंडी – अजय सूर्या

जिला मंडी के टकोली में उपायुक्त के निर्देशों पर खालीस्तान समर्थक पंजाब के दो बाइक सवार युवकों को औट पुलिस बाइकों सहित हिरास्त में लेकर थाना लाई है। थाने में मंडी पुलिस उच्चाधिकारियों ने देर रात तक पूछताछ की। हालांकि इस संबंध में मामला दर्ज नहीं किया है।

उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी शुक्रवार को ग्राम पंचायत टकोली को टोल मुक्त करने के लिए चार माह से युवा संघ द्वारा किए जा रहे धरने-प्रदर्शन को खत्म करने पहुंचे थे। इस दौरान यह दोनों युवक अमृतसर से मणिकर्ण के लिए जा रहे थे।

इस दौरान इन्होंने रास्ते में अनंदपुर साहिब से खालिस्तान समर्थक अमृत पाल सिंह का झंडा व कुछ स्टीकर लिए और बाइक पर लगा दिए और आगे मणिकर्ण के लिए निकल पड़े।

जिसके बाद उन्हें औट पुलिस थाना के तहत टकोली पहुंचे तो उपायुक्त मंडी ने झंडे को देखते ही उन्हें रुकवा दिया और पूछताछ कर जांच के लिए उन्हें पुलिस को सौंपने के निर्देश दिए।

एएसपी सागर चंद्र ने कहा कि बाइक सवार दो युवकों को खालीस्थान समर्थक के झंडे लगाने पर हिरास्त में लिया है। अभी पूछताछ जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...