फोटो एडिटर ऐप से पैसों की ऑनलाइन ठगी, गूगल ने प्ले स्टोर से हटाईं तीन मैलिसियस एप्लीकेशन

--Advertisement--

Image

साइबर सैल ने किया अलर्ट; गूगल ने प्ले स्टोर से हटाईं तीन मैलिसियस एप्लीकेशन, यूजर्स के पर्सनल डाटा पर भी सेंध

शिमला – नितिश पठानियां

साइबर ठग फोटो एडिटर ऐप से भी आपके फोन से डाटा चोरी कर सकते हैं। इसको लेकर साइबर सैल शिमला ने भी एडवाइजरी जारी की है। इसके अलावा गूगल ने भी प्ले स्टोर से तीन मैलिसियस ऐप्स को हटा दिया है। इन एंड्राइड ऐप में मैजिक फोटो लैब फोटो एडिटर, ब्लेंडर फोटो एडिटर-ईजी फोटो बैकग्राउंड एडिटर और पिक्स फोटो मोशन एडिट शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि ये ऐप्प यूजर्स की पर्सनल जानकारी और पैसे की चोरी कर रहे थे। हालांकि ऐप अब प्ले स्टोर पर नहीं हैं, लेकिन यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे इन ऐप्स को डिवाइस से तुरंत हटा दें। एक सुरक्षा फर्म ने खुलासा किया कि तीनों ऐप यूजर्स को ट्रिक करने के लिए और उनके बैंक अकाउंट तक पहुंचने के लिए फेस बुक लॉगिन का इस्तेमाल कर रहे थे।

लॉग इन विद फेस बुक एक सामान्य ऑप्शन है, जो कई ऐप और वेब पोर्टल यूजर्स को प्रदान करते हैं। कई यूजर्स इस ऑप्शन के साथ आगे बढऩा चुनते है, ताकि उन्हें एक नया अकाउंट बनाने और समय बचाने की जरूरत न हो।

सुरक्षा फर्म के अनुसार ये ऐप्प इस साइन-इन डाटा का इस्तेमाल यूजर्स की क्रेडिट डिटेल्स और पर्सनल जानकारी तक पहुंचने के लिए कर रहे थे। साथ ही यूजर्स को किसी भी ऐप्प को प्ले स्टोर से डाउनलोड करते समय भी सावधानी बरतनी चाहिए।

ऐसे रहें सुरक्षित

जो यूजर्स पहले से ही इन तीन ऐप ‘मैजिक फोटो लैब, मैजिक लैब फोटो, फोटा एडिटर, इजी फोटो बेगराउंड एडिटर और ‘पीकस फोटो का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें इसे डिवाइस से मैन्युअल रूप से अनइंस्टॉल करना होगा। इसके अलावा, उन्हें सुरक्षित रहने के लिए अपने फेसबुक लॉगिन पासवर्ड भी बदलने चाहिए।

गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करते समय बरतें सावधानी

साइबर सैल के एएसपी भूपेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि मोबाइल फोन में एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए केवल आधिकारिक स्टोर का ही उपयोग करें। इसके लिए साइबर सैल द्वारा एडवाइजरी भी जारी की है। आज-कल शातिर फर्जी ऐप्प के जरिए मोबाइल फोन से पर्सनल डाटा चोरी कर ऑनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

एंड्रायड ऐप में मैजिक फोटो लैब फोटो एडिटर, ब्लेंडर फोटो एडिटर-ईजी फोटो बैकग्राउंड एडिटर और पिक्स फोटो मोशन एडिट शामिल हैं। साइबर सैल के बार-बार जागरूक करने के बाद भी लोग ठगों के झांसे में आकर अपने बैंक अकाउंट खाली करवा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संधोल में रिक्त सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित

हिमखबर डेस्क पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संधोल में शैक्षणिक सत्र...

22 मई से होने वाली जेबीटी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित, सहायक स्टाफ नर्स अभ्यर्थी 15 मई तक दें विकल्प

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) द्वारा आयोजित...

16 मई तक भरें फॉर्म, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में 11वीं प्रवेश प्रक्रिया जारी

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला छावनी में कक्षा 11वीं...

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...