घर में बंधक बनाकर लूटपाट, सूरज ढलते ही वारदात को दिया गया अंजाम

--Advertisement--

Image

किराए के मकान में अकेले रह रहे एनके इंडस्ट्री के मालिक नरेंद्र गुलाटी को किया लक्षित।

नाहन, 3 मार्च – नरेश कुमार राधे

शहर के वार्ड नंबर 3 में शिमला मार्ग पर किराए पर रह रहे शख्स को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात से शहरवासी खौफजदा हैं।

शुरूआती जांच में पता चला है कि बदमाशों ने किराए के मकान में अकेले रह रहे एनके इंडस्ट्री के मालिक नरेंद्र गुलाटी को लक्षित किया।

किराए का मकान तलाशने का बहाना बनाकर घर में घुसे। भीतर घुसते ही बदमाशों ने नरेंद्र गुलाटी के हाथ-पांव बांध दिए।

जानकारी सामने आई है कि इस दौरान लैपटॉप, मोबाइल, सोने की दो अंगूठियां व गोल्ड  चेन के अलावा शराब की चार बोतलें भी लूट ली गई।

इसके अलावा सूटकेस, स्टाॅलर व अन्य सामान भी लूट लिया गया। हालांकि, पुलिस रात भर मामले की तफ्तीश में जुटी रही, लेकिन अंतिम समाचार तक सफलता नहीं मिली है।

मिली जानकारी के मुताबिक मंसूबों को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

बमुश्किल पीड़ित नरेंद्र गुलाटी जैसे-तैसे रसोई की खिड़की के रास्ते मकान मालिक के पास पहुंचे। तुरंत ही गुन्नुघाट पुलिस चौकी को वारदात की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर दी।

फिलहाल ये बात तो स्पष्ट है कि वारदात को अंजाम देने के लिए तीन लोग आए थे। इसमें से दो घर के भीतर घुसे। ये भी काफी हद तक स्पष्ट है कि वारदात को अंजाम देने के लिए वाहन का इस्तेमाल किया गया।

सवाल ये है कि नरेंद्र गुलाटी को ही क्यों लक्षित किया गया। ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि वारदात  को अंजाम देने से पहले पीड़ित के बारे में जानकारी जुटाई गई होगी।

गौरतलब है कि सिरमौर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव राजेंद्र बब्बी ने एनके इंडस्ट्री के मालिक नरेंद्र गुलाटी को घर का एक हिस्सा किराए पर दिया हुआ है।

पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने पुष्टि करते हुए कहा कि बीती देर शाम ही टीम गठित कर दी गई थी। एसपी ने कहा कि जल्द ही वारदात को अंजाम देने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

एक सवाल के जवाब में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रात करीब 8 बजे वारदात को अंजाम दिया गया।

उल्लेखनीय है कि सूचना मिलते ही डीएसपी मीनाक्षी भी टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लेने पहुंच गई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...