सरकार द्वारा सेवानिवृत्त कानूनगो की सेवाएं लेने के निर्णय के विरोध में मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

आज कानूनगो एवं पटवार महासंघ की इकाई ज्वाली ने प्रधान अनिल शर्मा की अगुवाई में उपमंडल स्तर पर सरकार द्वारा सेवानिवृत्त कानूनगो की सेवाएं लेने के निर्णय के विरोध में उप मंडल अधिकारी (ना०) ज्वाली के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह को ज्ञापन भेजा।

महासंघ सरकार के इस निर्णय का विरोध करता है और यह मांग करता है कि सरकार पूर्व की भांति योग्य पटवारियों को एकमुश्त छूट देकर रिक्त स्थानों पर पदोन्नति द्वारा उनकी नियुक्ति करे। इससे राजस्व विभाग में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे और योग्य अभ्यर्थियों को पदोन्नति का तोहफा भी मिल सकेगा।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर तहसीलदार ज्वाली बालकृष्ण, नायब तहसीलदार ज्वाली ताराचंद, नायब तहसीलदार कोटला करमचंद, कानूनगो निखिल कुमार, देवेंद्र, राजीव, नवनीत, कैलाश, कुलदीप, प्रियंका, बिन्ता व उपमंडल ज्वाली के समस्त पटवारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...