रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर महिला कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

--Advertisement--

Image

शिमला, 03 मार्च – नितिश पठानियां

घरेलू रसोई गैस के दामों में हुई वृद्धि को लेकर हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश महिला कांग्रेस ने आज शिमला में भाजपा मुख्यालय के बाहर केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान रसोई गैस के दामों में की गई वृद्धि को वापिस लेने की मांग की गई।

महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पिछले आठ साल में महंगाई बढ़ी है। रसोई गैस के दाम 1200 पार कर गए हैं। जिससे गृहणियों को रसोई चलाना मुश्किल हो गया है।

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि 2014 में 400 रुपए का सिलेंडर आता था। तब भाजपा मंहगा बताती थीं। आज सिलेंडर के दाम 1200 पहुंचने पर भाजपा की महिला नेत्रियों चुप हैं।

खाद्य पदार्थों की कीमतें भी आसमान छू रही है। आम आदमी का जीवन यापन महंगाई के कारण मुश्किल हो गया है। केंद्र सरकार अदानी और अंबानी के लोन माफ कर रही है और गरीब पर महंगाई की मार डाल रही है। कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार की मनमानियों के खिलाफ सड़कों पर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

काँगड़ा में दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से पेपर मिल कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल...

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...

हिमाचल के खिलाडिय़ों को सम्मान, शिक्षा मंत्री ने पोर्टमोर में नवाजे 125 पदक विजेता

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार खेलों के विकास, खिलाडिय़ों को बेहतर...