फोरलेन कार्य करवा रही कंपनी, मजदूरों को दे रही हर सुविधा- सुभाष चंद

--Advertisement--

Image

तथा कथित लोग कंपनी को बदनाम करने का कर रहे षड्यंत्र-

कोटला – व्युरो

पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अंतर्गत फोरलेन के कार्य में कुछ शरारती लोग जानबूझकर खलल डालने का प्रयास कर रहे हैं।

फोरलेन निर्माणकार्य में लगी भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी के एचआर मैनेजर सुभाष चंद ने कहा कि कुछ एक लोग खुद को कार्य निष्पादन में लगी कंपनी की फर्जी यूनियन का पदाधिकारी दर्शा कर ब्लैकमेल करने तथा कार्य में बाधा उत्पन्न करने में लगे हैं।

उन्होंने कहा कि हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के लेटर हेड पर कंपनी के खिलाफ ज्ञापन दिया गया है जबकि कंपनी राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ऐसे किसी पदाधिकारी के न होने का खंडन करती है।

कंपनी के एचआर मैनेजर सुभाष चंद ने बताया कि मांग पत्र में उठाए गई मांगें मनगढ़ंत हैं।

उन्होंने बताया कि कंपनी सभी कार्यरत वर्करज को सुविधाएं नियमानुसार मुहैया करवा रही है जिसमें मजदूरों का खाना, एंबुलेंस वाहन, चिकित्सा सुविधा, मजदूरों का आना-जाना उन्हें शिफ्ट करना नियमानुसार कंपनी कर रही है।

उन्होंने कहा कि जिसके नाम पर कंपनी के खिलाफ ज्ञापन दिया गया है वो कंपनी में कार्यरत ही नहीं है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने उक्त व्यक्ति को नोटिस देकर तीन दिन के अंदर जबाब मांगा है अन्यथा उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

वहीं प्रताप सिंह, आमिर खान, साहिल कुमार, सनी कुमार, संजीव कुमार, सुरेश कुमार, कुलविंदर सिंह आदि का कहना है हमें सभी सुविधाएं नियमानुसार मिल रही हैं तथा जो ज्ञापन कंपनी के खिलाफ दिया गया है वो फर्जी है।

उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति कंपनी में कार्यरत ही नहीं हैहै।उन्होंने कहा कि कंपनी हर सुविधा हमें दे रही है तथा हमें किसी किस्म की कोई शिकायत नहीं है। कुछ एक शरारती लोग कंपनी को बदनाम करने में लगे हुए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...