कैबिनेट में युवाओं को रोजगार सृजित करने के लिए सौंपा ज्ञापन

--Advertisement--

Image

मंडी – अजय सूर्या

भारत की जनवादी नौजवान सभा बाली चौकी ने जिला अध्यक्ष महेंद्र राणा की अध्यक्षता में प्रदेश सरकार को उप मंडल अधिकारी (नागरिक) बाली चौकी के माध्यम से मांग पत्र सौंपा। जिसमें मुख्य रुप से, प्रदेश सरकार से युवाओं को रोजगार देने की मांग की गई।

गौरतलब है कि चुनाव से पूर्व कांग्रेस पार्टी ने 10 गारंटी में से एक 500000 युवाओं को रोजगार देने की गारंटी दी थी। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव से पूर्व वादा किया था कि पहली ही कैबिनेट में 100000 युवाओं को रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।

परंतु आज तक लगभग 3 मंत्रिमंडल की बैठकें हो गई, अभी तक एक भी युवाओं को युवा को ना रोजगार दिया गया और ना ही रोजगार सृजित करने की व्यवस्था की गई। जबकि हिमाचल प्रदेश पूरे देश में सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे बेरोजगारों का प्रदेश है।

हिमाचल प्रदेश में सबसे तीव्र गति से बेरोजगारी बढ़ रही है ।हिमाचल प्रदेश में केवल शिक्षा विभाग में ही अध्यापक और प्राध्यापक के 12000 पद खाली पड़े हैं इसके साथ-साथ विभिन्न विभागों में सैकड़ों पद खाली पड़े हैं।

नौजवान सभा प्रदेश सरकार से मांग करती है कि अगली कैबिनेट में युवाओं को रोजगार की व्यवस्था की जाए और आने वाले बजट में युवाओं को लेकर रोजगार सृजित करने के लिए विशेष बजट की व्यवस्था की जाए अन्यथा नौजवान सभा को मजबूरन युवाओं को संगठित करते हुए आंदोलन करना पड़ेगा।

ये रहे उपस्थित

प्रतिनिधिमंडल में नौजवान सभा लोकल कमेटी सदस्य तिलक राज, देवेंद्र कुमार, चुन्नीलाल, नेत्र सिंह, हेमराज सहित कई लोग उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...