अनियंत्रित होकर पत्थरों के ढेर से टकराई बाइक, हादसे में युवक की मौत

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर – डॉली चौहान

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर एक बुलेट सवार 36 वर्षीय युवक मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दूसरे युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रैफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार उपमंडल बल्ह के रत्ती निवासी एक युवक बुलेट पर सवार होकर मंडी की ओर से अपने भतीजे के साथ घर रत्ती आ रहे थे।

जैसे ही वह्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर नागचला-लूणापानी के मध्य पहुंचे तो दूसरी ओर गलत दिशा से तेज गति से आ रही अज्ञात गाड़ी से बचने के चलते अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे रखे पथरों के ढेर से जा टकराए।

जिसके चलते बुलेट चालक युवक की सिर में चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई तथा बाइक पर सवार दूसरा 16 वर्षीय युवक वंश गुप्ता बुरी तरह से घायल हो गया।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...